Jantri Rate Gujarat – आप गुजरात राज्य के किसी जमीन के जंत्री रेट को ऑनलाइन चेक करना चाहते हैं. तो गुजरात राजस्व विभाग ने अपने अधिकारिक पोर्टल (garvi.gujarat.gov.in) पर लोगों के लिए गुजरात राज्य के सभी जमीन के सर्किल रेट लिस्ट को उपलब्ध करा दिया हैं. अब आप अपने घर बैठे ही ऑनलाइन गुजरात के किसी भी जमीन का सरकारी रेट कितना हैं. यह पता कर सकते हैं. आप कोई जमीन खरीद रहें हैं. तो आपको यह पता होनी चाहिए. की उस जमीन का सरकारी रेट कितना हैं. क्योंकि जमीन के सरकारी रेट और मार्किट रेट में अंतर होता हैं.
जब आप किसी प्रोपर्टी के रजिस्ट्री करवाने के लिए जाते हैं. तो आपको जो रजिस्ट्री करवाने के लिए सरकार को रजिस्ट्री चार्ज, स्टाम्प ड्यूटी एवं अन्य प्रकार के कई शुल्क देने पड़ते हैं. इन सभी शुल्कों की गणना उस प्रोपर्टी के सर्किल रेट के आधार पर ही की जाती हैं. एक ही क्षेत्र में प्रोपर्टी का सर्किल रेट अलग – अलग हो सकता हैं. क्योंकि रेट का निर्धारण सरकार या स्थानीय प्राधिकरण द्वारा तय किया जाता हैं. जो प्रोपर्टी के अनुसार उसके सुविधाओं पर निर्भर करता हैं.
गुजरात राज्य के नागरिकों को garvi.gujarat.gov.in पोर्टल से अनेक प्रकार की सुविधा मील रही हैं. अब गुजरात राज्य के किसी भी जमीन के सरकारी रेट की जानकारी के लिए तहसील, पटवारी, राजस्व विभाग कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं. लोग घर बैठे अपने जमीन के सरकारी रेट (जंत्री रेट) से संबंधित सभी जानकारी को ऑनलाइन देख पा रहे हैं.
गुजरात जमीन का सर्किल रेट (जंत्री रेट) कैसे पता करें?
राजस्व विभाग गुजरात के ऑफिसियल वेबसाइट से जमीन का सरकारी रेट को ऑनलाइन कैसे देखते हैं. इसकी सभी प्रक्रिया यहाँ दी गई हैं.
Step 01 – गुजरात जमीन का सर्किल रेट (जंत्री रेट) ऑनलाइन देखने के लिए अधिकारिक पोर्टल https://garvi.gujarat.gov.in/ को ओपन करें.
Step 02 – जब अधिकारिक वेबसाइट ओपन हो जाती हैं. तब मेनू में “online service” आप्शन में जाकर “Jantry Rate” को सेलेक्ट करें.
Step 03 – अब “Annual Statement of Rate” का पेज दिखाई देता हैं. इस पेज पर गुजरात के सभी जिलों के नाम की लिस्ट दिखाई देती हैं. आप अपने जिलें का चुनाव करें.
Step 04 – अब आप जिले के किस एरिया का सर्किल रेट चेक करना चाहते हैं. दिए गए आप्शन में से उसे सेलेक्ट करें.
- AMC – Corporation, AUDA-REVENUEandTP
- Nagarpalika
- Rural – Agriculture
- Rural – Non Agriculture
Step 05 – आपके सामने जंत्री रेट पीडीऍफ़ फाइल में ओपन हो जाता हैं. जिसे आप डाउनलोड आइकॉन पर क्लिक करके फाइल को डाउनलोड कर सकते हैं.
Gujarat Land Market Value Check
Step 01 – गुजरात जमीन का Market Value ऑनलाइन देखने के लिए अधिकारिक पोर्टल https://garvi.gujarat.gov.in/ को ओपन करें.
Step 02 – जब अधिकारिक वेबसाइट ओपन हो जाती हैं. तब मेनू में “online service” आप्शन में जाकर “Market Value” को सेलेक्ट करें.
Step 03 – Jantri Rate और Market Value दो विकल्प दिखाई देते हैं. इनमे से आपको Market Value को सेलेक्ट करना हैं.
Step 04 – आप जिस जमीन का मार्किट वैल्यू चेक करना चाहते हैं. आपको उस जमीन का पूरा विवरण यहाँ पर दर्ज करना हैं. सभी डिटेल को सही से भरने के बाद “Calculate Market Value” बटन को क्लिक करें.
District Wise Jantri Rate Gujarat Check Online
Ahmedabad | Kheda |
Amreli | Mahisagar |
Anand | Mehsana |
Aravalli | Morbi |
Banaskantha | Narmada |
Bharuch | Navsari |
Bhavnagar | Panchmahal |
Botad | Patan |
Chhota Udaipur | Porbandar |
Dahod | Rajkot |
Dang | Sabarkantha |
Devbhoomi Dwarka | Surat |
Gandhinagar | Surendranagar |
Gir Somnath | Tapi |
Jamnagar | Vadodara |
Junagadh | Valsad |
Kutch |
Jantri Rate Gujarat (FAQ)
प्रश्न 01 – जंत्री रेट गुजरात क्या हैं?
जंत्री रेट को सर्किल रेट भी कहा जाता हैं. इसे अन्य राज्यों में विभन्न नामों से जाना जाता हैं. जैसे – DLC Rate, MVR Rate, Ready Reckoner Rate, सर्किल रेट.
प्रश्न 02 – किसी प्रोपर्टी का जंत्री रेट क्या हैं?
प्रोपर्टी का जंत्री रेट वह न्यूनतम मूल्य होता हैं. जो सरकार या वहां की स्थानीय प्राधिकरण द्वारा निर्धारित किया जाता हैं. इस न्यूनतम मूल्य (जंत्री रेट) से कम पर किसी प्रोपर्टी की रजिस्ट्री नहीं हो सकती हैं.
यह भी पढ़ें : –
Bhulekh Gujarat 7/12 – भूलेख गुजरात |
महाराष्ट्र भू नक्शा |
आबादी भूमि के नियम क्या होती है? | जमीन का पट्टा क्या है? |
स्टांप ड्यूटी शुल्क क्या होता है? | जमीन की मालियत कैसे देखे? |